फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City of tents on Shuktirth Ganga Ghat

शुकतीर्थ गंगाघाट पर बसा तंबुओं का शहर

Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
City of tents on Shuktirth Ganga Ghat
शुकतीर्थ गंगा घाट पर बुधवार की सुबह सूर्य प्रकट होने पर स्नान कर पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ गंगाघाट पर बसा तंबुओं का शहर
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ पर धीरे-धीरे कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेले का रंग चढ़ने लगा है। करीब दो साल बाद इस बार फिर से गंगास्नान मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। यही कारण है कि मेले के लिए गांव-देहात के साथ ही दूर-दराज क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। जिससे गंगा घाट पर तंबुओं का शहर बस गया है।
तीर्थनगरी शुकतीर्थ में कार्तिक गंगास्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने अपने तंबू गाड़ लिए हैं, जिससे यहां तंबुओं का शहर प्रतीत होने लगा है। बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां गंगा के अविरल धारा प्रवाह में स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद मंदिरों के दर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभारत कालीन प्राचीन वट वृक्ष के दर्शन व परिक्रमा कर धर्मलाभ उठाया। हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के साथ ही आगरा से आए श्रद्धालुओं रजनीश, महेश, राजेश, नीरज, धर्मेंद्र, संजय, रीना, संजू, पूनम, प्रीति और भावना आदि ने बुधवार तड़के गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालु
मोरना। जनपद के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर गांव खरपोड़ निवासी डालेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश पहलवान व सोहनवीर टंडेढ़ा, व योगेश गुर्जर जड़वड़ कटिया से बैलों में जुती बुग्गियों में बैठकर शुकतीर्थ मेले में पहुंचे, जिन्होंने दशकों पुराने जमाने की याद दिला दी। किसानों ने बताया कि इन बैलों की जोड़ियों की कीमत लाखों में है, जिन्हें मेले की तैयारियों के लिए लगातार अभ्यास कराया जाता रहा है। वहीं, जिला शामली क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी वृद्ध रामपाल सिंह भी अपने परिजनों ग्राम प्रधान पप्पूराज, राकेश मास्टर, संदीप, नीरज, जितेंद्र और बिल्लू के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से शुकतीर्थ पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाट पर की गई महा आरती
मोरना। शुकतीर्थ गंगाघाट पर बुधवार शाम महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। गंगा मंदिर के पुरोहित प्रमोद मिश्रा के सानिध्य में मुख्य अतिथि डॉ वीरपाल निर्वाल, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र बालियान, किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित राठी, जोगेंद्र वर्मा, एडीओ चंद्रमोहन शर्मा, गंगा समिति सचिव महकार सिंह, सुरेंद्र सिंह और देवेंद्र शर्मा ने पूजा की। संवाद

मेला कोतवाली शुकतीर्थ मे श्रद्धालुओं ने बसाया तंबुओ का नगर।

मेला कोतवाली शुकतीर्थ मे श्रद्धालुओं ने बसाया तंबुओ का नगर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गंगा घाट पर परिवारो के साथ स्नान करते मेले मे आये श्रद्वालू।

गंगा घाट पर परिवारो के साथ स्नान करते मेले मे आये श्रद्वालू।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गंगा घाट शुकतीर्थ पर स्नान करने के बाद माँ गंगा का उपासना करते  श्रद्धालु।

गंगा घाट शुकतीर्थ पर स्नान करने के बाद माँ गंगा का उपासना करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना- शुक्रतीर्थ मार्ग पर गांव खरपोड, टण्हेडा व जडवड कटिया श्रद्वालू अपने अपने बेल तांगे लेकर जा

मोरना- शुक्रतीर्थ मार्ग पर गांव खरपोड, टण्हेडा व जडवड कटिया श्रद्वालू अपने अपने बेल तांगे लेकर जा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुंचे गांव सालारपुर के श्रद्धालु।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुंचे गांव सालारपुर के श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed