फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City Magistrate transferred

आखिरकार सिटी मजिस्ट्रेट को जिले से जाना ही पड़ा 

Thu, 10 May 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate transferred
सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भाजपा नेता की पिटाई के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की जिले से आखिरकार विदाई हो गई। डीएम की शासन स्तर पर उनके पक्ष में की गई पैरवी भी काम नहीं आई।
विज्ञापन


शहर में प्रतिदिन जाम की स्थिति को देखते हुए चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान चर्चाओं में रहा। अभियान को लेकर पहले दिन से ही व्यापारियों और अफसरों में तनातनी रही। अभियान के दौरान भगत सिंह रोड पर व्यापारियों और प्रशासन में टकराव हो गया था।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और व्यापारियों के बीच लगातार झड़प होती रही। इस बीच भाजपा नेता सुनील तायल के बाहर का अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने भाजपा नेता और उसके बेटे को सड़क पर पीटा था, जिसके बाद भाजपा सांसद संजीव बालियान और विधायक  कपिलदेव अग्रवाल को व्यापारियों के बीच में जाना पड़ा। व्यापारी लगातार सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला कराने का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के दबाव के चलते विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सामने मामला रखा। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट का तत्काल तबादला करने की मांग की। शासन ने जब डीएम से प्रकरण के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट सरकार का ही कार्य कर रहे थे। शासन स्तर पर डीएम राजीव शर्मा ने उनकी पैरवी की। शासन से जारी पीसीएस अधिकारियों की सूची में सिटी मजिस्ट्रेट का नाम आने से यह स्पष्ट हो गया है कि शासन ने डीएम की पैरवी को नहीं माना। कुल मिलाकर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा अतिक्रमण हटाओ अभियान की भेंट चढ़ गए।  


ये तो प्रमोशन हो गया      
सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को कानपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कानपुर जैसे बड़े शहर में तबादले को अधिकारी वर्ग उनका प्रमोशन मान रहा है। भाजपा नेता भले ही इस बात से खुश हो कि उन्होंने मिश्रा का तबादला करा दिया, लेकिन पद से ऐसा लगता है कि उनका डिमोशन नहीं प्रमोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed