फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Citizens ran with passion for the unity of the country

देश की एकता के लिए जज्बे के साथ दौड़े शहरवासी

Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Citizens ran with passion for the unity of the country
मेरठ रोड पर रन फार यूनिटी दौड को हरी झंडी दिखाते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश की एकता के लिए जज्बे के साथ दौड़े शहरवासी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय एकता को समर्पित इस दौड़ में शहरवासियों ने पूरे जज्बे के साथ हिस्सा लिया। लोक निर्माण विभाग से प्रारंभ हुई रन फॉर यूनिटी में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। बालियान ने स्वयं दौड़ में भागीदारी भी की। दौड़ मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड और महावीर चौक होते हुए जीआईसी मैदान पर संपन्न हुई। इससे पहले, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि देश के इतिहास में सरदार पटेल का नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की एकता और अखंडता के लिए रियासतों को खत्म करने का जो काम पटेल ने किया. उसी से देश मजबूत हुआ। बालियान ने कहा कि कश्मीर को लेकर सरदार पटेल के मन में एक पीड़ा थी। भाजपा की मोदी सरकार ने पटेल के सपने को पूरा करने का काम किया। इस मौके पर भाजपा विधायक उमेश मलिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दौड़ में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, हरेंद्र शर्मा, सभासद सुनील शर्मा, हनी पाल, नवनीत कुच्छल, अचिंत मित्तल, मनोज वर्मा, विकास गुप्ता, नरेश गुप्ता, तरुण त्यागी, रजत चौधरी, नवनीत गुप्ता, प्रियांशु जैन, राजेश पाराशर, सोमनाथ भाटिया आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में कलक्ट्रेट कर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने की संस्कृति विकसित करनी है, ताकि देश सुरक्षित रहे। देश की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम सभी को देश के लिए समर्पित रहना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी राष्ट्रीय एकता अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें। देश सर्वोपरि है उसके हित में हम सभी पूर्ण निष्ठा से समर्पित भाव से कार्य करें।

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर रन फार यूनिटी दौड में प्रतिभाग करते केद्रीय मंत्री  डॉ संजीव बालियान।

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर रन फार यूनिटी दौड में प्रतिभाग करते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed