फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Churches showered with colorful lights, happy birthday of Jesus

यीशु के जन्मदिन पर खुशियां, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Churches showered with colorful lights, happy birthday of Jesus
क्रिसमस पर्व पर सजाया गया सेटं जॉन चर्च। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यीशु के जन्मदिन पर खुशियां, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रिसमस के लिए चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। देर रात तक धर्मगुरुओं ने प्रार्थना कराई यीशु के जन्म की खुशियां छाई रहीं।
क्रिसमस के पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह रहा। शहर में मुख्य रूप से तीन चर्च है, जिनमें प्रभु यीशु का क्रिसमस पर्व मनाने को लेकर खास तैयारी हो रही है। झांसी की रानी स्थित चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां सुबह से ही चर्च में सजावट की जा रही थी। रात में चर्च दूधिया रोशनी में जगमगाता हुआ दिखाई दिया। ईसाई समुदाय के लोग यहां रात से ही आने शुरू हो गए। जो प्रार्थना में शामिल हुए। जिला चिकित्सालय के सामने स्थित चर्च को भी सजाया गया है। यहां फादर सुनील सेमुएल ने बताया कि क्रिसमस की सभी तैयारी पूरी हो गई है।
सिविल लाईन थाने के सामने स्थित चर्च में भी क्रिसमस को लेकर सजावट की गई। एकता विहार स्थित चर्च को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। फादर एससी पीटर्स ने बताया कि दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह दूसरों को खुश देखना चाहते थे। वह दूसरों के दुख हर लेते थे। इस पर्व पर हमें दूसरों के सुख की कामना करनी चाहिए।
विज्ञापन

क्रिसमस दिवस मनाया
भोपा। जीएसएस एकेडमी यूसुफपुर में प्रभु यीशु का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या रश्मि तेवतिया, प्रबंधक सौरभ सहरावत आदि मौजूद रहे। संवाद

थाना सिविल लाइन के सामने क्रिसमस पर्व पर सजाया गया चर्च।

थाना सिविल लाइन के सामने क्रिसमस पर्व पर सजाया गया चर्च।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गिरजाघर में क्रिसमस पर्व पर सजा क्रिसमस ट्री।

गिरजाघर में क्रिसमस पर्व पर सजा क्रिसमस ट्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना जीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता विजेता बच्चों को पुरुस्कार देते अतिथि कृष्णकांत शर्?

मोरना जीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता विजेता बच्चों को पुरुस्कार देते अतिथि कृष्णकांत शर्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed