फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chowkidar's body found hanging

Muzaffarnagar News: चौकीदार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

Sun, 18 Feb 2024 05:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar's body found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला प्रेमपुरी में डा़ वैभव ने अपने निजी अस्पताल के लिए एक भवन बनाया है। वहां सीसीटीवी भी लगाए हैं। भवन में सुरक्षा व देखभाल के लिए मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी आशू उर्फ रजनीश (37) को रात में चौकीदार के रूप में रखा हुआ था। उसका वहां रविवार सुबह शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन शव को अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। शामली स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तब परिजन भवन पर पहुंचे और दीवार कूद कर अंदर पहुंचे तो वहां शव फांसी के फंदे शव लटका मिला। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक ने आत्महत्या की है। सीओ/एएसपी व्योम बिंदल ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उधर, सभासद योगेश मित्तल ने बताया कि चौकीदार आशू की मौत हुई है। वह एक निजी अस्पताल के लिए बनाए भवन में चौकीदारा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed