{"_id":"61b0fc8f1016f113e6165589","slug":"chorwala-s-farmers-uproar-over-morna-mill-muzaffarnagar-news-mrt5682090144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरावाला के किसानों का मोरना मिल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरावाला के किसानों का मोरना मिल पर हंगामा
विज्ञापन
मोरना चीनी मिल में एक समान शिफ्ट करने को लेकर मिल प्रबंधक का घेराव करते गांप चोरवाला किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरावाला के किसानों का मोरना मिल पर हंगामा
मोरना। मोरना चीनी मिल में शिफ्ट प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरावाला के किसानों ने मिल प्रबंधन से मिलकर न्याय नहीं मिलने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
बुधवार शाम को चोरावाला गांव के किसानों ने मोरना मिल पहुंचकर प्रधान प्रबंधक से मिलकर बातचीत करते हुए कहा कि या तो सभी शिफ्टों में समान बेसिक कोटा किया जाए अन्यथा पुरानी शिफ्ट व्यवस्था लागू की जाए। किसानों ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिल प्रबंधन किसानों को आपस में लड़ाने का काम कर रहा है।
मंगलवार की शाम करहेड़ा शिफ्ट के लोगों ने मिल में पहुंचकर चोरावाला शिफ्ट के किसानों की ट्राली व बुग्गी रोक दी थी। जिस पर किसानों ने एतराज जताते हुए कहा कि अगर ऐसा दोबारा होता है। तो वह मिल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने हंगामा करते हुए मिल प्रशासन पर आपस में लड़ाने का आरोप लगाया। इस दौरान बाबू खां डायरेक्टर, विक्की, बालेंद्र, सुभाष मलिक, सुंदर वीर, शबाब, ऋषि पाल, साजिद, सोनू, गुड्डू, नेपाल, अंकुर, मलिक चितरंजन, मोनू, बिट्टू, अमित, पंकज, सुमित, इंद्रवीर, चितरंजन, नरेंद्र, रामपाल, यशवीर, सिबली, अरविंद, प्रवेश, अजयपाल, अंकुर, जाघन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मिल अधिकारी के बिगड़े बोल
बुधवार शाम को मोरना चीनी मिल में चौरावाला गांव के किसानों ने मिल प्रबंधन से सभी शिफ्ट में समान बेसिक कोटा करने की बात कही और मंगलवार को एक गांव के लोगों द्वारा उनकी ट्राली जबरदस्ती रोकने का आरोप लगाया। इसी दौरान मिल अधिकारी ने किसानों को कहा कि अगर कोई तुम्हारी ट्राली जबरदस्ती रुकवाता है तो तुम भी उनकी ट्रैक्टर ट्राली जबरदस्ती रोक दो। जिस पर किसानों ने हंगामा करते हुए मिल प्रबंधन पर किसानों का आपस में लड़ाने का आरोप लगाया।