फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   China, Pakistan war martyrs

चीन, पाक के साथ युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को याद किया

Mon, 15 Aug 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
China, Pakistan war martyrs
शहीदों को श्रद्धांजलि देते शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के नुमाईश मैदान में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए जिले के सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।  इस अवसर पर कैंडल भी जलाई गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाते हुए कहा कि शहीदों को बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के लिए हम हमेेशा नतमस्तक रहें। कैंडल जलाकर संकल्प लिया गया कि आजादी की रोशनी कभी मंद नहीं पड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि नुमाईश मैदान में चीन और पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की याद में स्मारक बनाया हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, एडीएम मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, विकास बालियान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, युवा पंजाबी संगठन ने देेश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में शिव चौक पर मोमबत्ती जलाई। शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। विजय वर्मा, नवदीप चड्ढा, नीरज मुंजाल, राजीव मुंजाल, अनिल अरोरा, विक्की कोहली, अजय अनेजा, कुलदीप, राजेंद्र कुमार, अजय ग्रोवर, अजय सिडाना, आकाश कक्कड आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप जलाकर भी याद की शहादत
कारगिल शहीद मेजर नरेंद्र सिंह पंवार की प्रतिमा पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। डायट प्राचार्य डा. पीके उपाध्याय, समशुदीन, बबली, अरविंद मलिक, आचार्य महेंद्र सैनी, रजनी, नेहा शर्मा, दिग्विजय खोखर आदि मौजूद रहे। वहीं बामनहेडी में शहीद खचेडू सिंह एवं शहीद राजीव पुंडीर, शहर में शहीद बचन सिंह एवं आशाराम त्यागी के स्मारक पर दीप प्रज्वलित किया गया। डॉ सुधीर कुमार, सरोज तोमर, भारत शर्मा, पंकज त्यागी, पीयूष कुुमार, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed