फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   China Pak's thinker: Rawat

चीन पाक का हित चिंतक: रावत

Sun, 13 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
China Pak's thinker: Rawat
चीन पाक का हित चिंतक: रावत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि चीन, पाक का हित चिंतक है। भारत से केवल व्यापारिक लाभ चाहता है।

एक निजी शादी समारोह में भाग लेने आए पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चीन पूरी तरह पाकिस्तान के साथ है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को उकसाता ही नहीं साथ भी देता है। पीएम मोदी और चीनी के राष्ट्रपति की मुलाकात एक अच्छी बात है, लेकिन चीन केवल अपने व्यापारिक हितों के लिए भारत से बात करता है। उसकी नियत अच्छी नहीं है। अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि देश आज मंदी, बेरोजगारी से जूझ रहा है। सरकार के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। कारपोरेट को जो छूट दी जा रही है, इसका लाभ दो-ढाई साल बात होगा। आम आदमी पर मंदी का सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को भी गलत बताया। केंद्र सरकार ने इस पुल को ही तोड़ दिया है। फिर भी हम चाहते हैं कि कश्मीर में शांति स्थापित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed