फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child's body cremated in Tevda

Muzaffarnagar News: मोरना/ककरौली - तेवड़ा में सुपुर्द ए खाक किया बालक का शव

Tue, 14 Nov 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Child's body cremated in Tevda
गांव तेवडा में पीडित परिजनों व रिश्तेदारों को हत्यारोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देते पुलिस अ​धि
- परिजनों ने अधिकारियों से की मामले का जल्द खुलासा करने की मांग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/ककरौली (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा में पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव पहुंचने पर गम का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार की को रोता देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने अधिकारियों के जल्द से जल्द खुलासे के आश्वासन पर मासूम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
ककरौली थानाक्षेत्र के गांव तेवड़ा में शनिवार सुबह पांच साल का अरसलान घर के पास से अचानक लापता हो गया था। सोमवार को घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे प्लास्टिक के बोरे में बंद बालक का शव मिला था। मंगलवार दोपहर बालक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाया गया। पूरे गांव में गमगीन माहौल के बीच मृत बालक की मां, बहनों व अन्य परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मृतक बालक की बहनों ने घंटों शव नहीं उठने दिया। नम आंखों से बालक के शव को गांव के कब्रिस्तान में ही सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

मीरापुर के रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले के जल्द खुलासे की मांग की। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई, सीओ जानसठ शकील अहमद, थाना ककरौली, भोपा आदि से काफी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने कहा कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमें गठित कर हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल और पीड़ित परिवार के बीच मात्र दो सौ मीटर का फासला है। वहीं, पठानान मोहल्ले से निकलते ही मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पीछे बड़ा तालाब है। आशंका है कि पुलिस और मोहल्ले के लोगों की सतर्कता के चलते आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा पाया और तालाब किनारे फेंक दिया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मीरापुर विधायक चंदन चौहान गांव तेवड़ा में अरसलान के परिजनों से जाकर मिले। पिता शहजाद ने बिलखते हुए बेटे के हत्यारोपी का एनकाउंटर कर न्याय दिलाने की बात कही। विधायक ने क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई एवं थाना प्रभारी सुनील कसाना से घटनाक्रम की जानकारी ले जल्द से जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।


सरसों की तूड़ी में छिपाई गई थी लाश
सोमवार शाम तालाब के किनारे अपहरण के करीब 60 घंटे बाद अरसलान का शव प्लास्टिक के बोरे में लिपटा हुआ मिला था। बालक के शव पर सरसों का तूड़ी चिपकी हुई मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी ने शव को किसी मकान में सरसों की तूड़ी में छिपाए रखा और शव में तेज बदबू होने पर मौका मिलते ही तालाब के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed