{"_id":"62a23969b23a343d3804a801","slug":"children-s-park-will-be-built-in-gic-children-will-have-fun-muzaffarnagar-news-mrt5922373180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में बनेगा चिल्ड्रन पार्क, चहकेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में बनेगा चिल्ड्रन पार्क, चहकेंगे बच्चे
विज्ञापन
राजकीय कालेज के मैदान के पार्क में खेलते बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के बीचो बीच राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान के एक हिस्से में चिल्ड्रन पार्क बन रहा है। यह शहर का पहला पार्क होगा जहां बच्चो के लिए नौ प्रकार के झूले होंगे। पौधा रोपण, लैंड स्केपिंग, लाइटिंग आदि से पार्क को बच्चों को मुग्ध करने वाला बनाया जाएगा। इस पर एमडीए 35 लाख खर्च करने जा रहा है।
अब से पहले केवल कंपनी बाग में एक छोटा सा चिल्ड्रन पार्क है, जिसमें अधिक सुविधाएं नहीं है। जगह भी छोटी है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में डीआईओएस के आवास के पीछे की जमीन में प्रशासन ने एक छोटा सा जंगल बनाया है। इसी जंगल से मिला चिल्ड्रन पार्क बनाया जा रहा है। चिल्ड्रन पार्क के चारो तरफ पेड़ पौधे होंगे। लैंड स्केपिंग होगी। विद्युत व्यवस्था इस तरह की होगी, जिससे शाम के समय से रात नौ बजे तक बच्चे खेलकूद के साथ मस्ती कर सकें। पार्क में नौ प्रकार के झूले और सुंदरीकरण आदि पर एमडीए 35 लाख खर्च करेगा। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि आगामी तीन माह में चिल्ड्रन पार्क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। यह ऐसा चिल्ड्रन पार्क होगा जहां आकर बच्चों का मन लगेगा।
टेंडर की प्रक्रिया चल रही
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क को लेकर स्टीमेट बन गया है। टेंडर मांगे गए हैं। जल्द ही पार्क को तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।