फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children's park demolished, municipality will build shops to increase income

बिस्मार हुआ चिल्ड्रन पार्क, आय बढ़ाने के लिए दुकानें बनाएगी पालिका

Fri, 17 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Children's park demolished, municipality will build shops to increase income
खतौली में स्थित चिल्ड्रर्न पार्क जिसे तोड़कर दुकाने बनाने का काम किया जा रहा है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में डाकघर वाली गली में स्थित चिल्ड्रन पार्क धीरे-धीरे खत्म हो गया। पालिका की आय बढ़ाने के लिए यहां दुकानें बनाने की तैयारी है। कुछ दुकानें नीलाम भी कर दी गई। पार्क में क्षेत्र के बच्चे और बुजुर्ग रोजना टहलने के लिए आते थे।
विज्ञापन

कस्बे की पालिका के चेयरमैन रहे नरेश पालीवाल के समय में डाकघर वाली गई में बनी पानी की टंकी से कस्बे में पेयजल सप्लाई किया जाता था। जहां पर यह पानी की टंकी स्थित थी, वहां पर खाली जगह होने के कारण चिल्ड्रन पार्क बनाया गया था। पार्क इतना खूब सूरत बनाया गया था, कि यह आकर्षण केंद्र था। कस्बे में एक ही ग्रीन पार्क होने के कारण सुबह के समय बुजुर्ग व्यायाम शाला लगाते थे। नौजवान सहित बच्चे पार्क में पहुंचकर इसके खूबसूरती का आनंद लेते थे। ग्रीन पार्क में लगे झूले और बैठने के लिए बैंच भी लगाई गई थी, लेकिन पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते यह पार्क धीरे-धीरे खंडहर होता चला गया। अब पालिका चेयरमैन और प्रशासन ने मिलकर यहां पर दुकानें बनाने की योजना बनाई। जिसके लिए पानी की खराब हो चुकी टंकी को तुड़वाया गया। जिसके बाद यहां पर बनाए जाने वाली दुकानों का ब्लू प्रिंट तैयार कराया गया। पालिका ने कुछ दुकानें नीलाम भी कर दी।
विज्ञापन

बालियान ने मांगी जानकारी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को बताया कि कस्बे में स्थित एक ही ग्रीन पार्क है, जिससे पालिका प्रशासन द्वारा ध्वस्त करते हुए वहां दुकानें बनाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ संजीव बालियान से मांग की है कि यहां पर फिर से पार्क ही बनाया जाए। मंत्री डॉ संजीव बालियान ने एसडीएम जीत सिंह राय से पूरे मामले की जानकारी मांगी है। भाजपा नेता अमित जैन, मदन छाबड़ा, वैभव जैन, अजय भूर्जी, अमित उपाध्याय, गुरूदत्त अरोरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने की जांच की मांग
भाजपा सभासद अनुज सहरावत का कहना है कि पालिका प्रशासन ने गुपचुप तरीके से कुछ दुकानें नीलाम कर दी है। दुकानों की रसीद कम काटी गई है,जबकि अधिक धन लिया गया है। मामला कितना साफ है यह तो जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

एसडीएम ने तलब किया रिकॉर्ड
एसडीएम और पालिका के प्रशासक जीत सिंह राय का कहना है कि पुराने रिकार्ड मंगाए गए हैँ, उनकी जांच के आधार पर ही आगे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
सर्वसम्मति से पास हुआ था प्रस्ताव
पालिकाध्यक्ष बिलकिश का कहना है कि दुकानें बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ था। पालिका की आय बढ़ाने के लिए दुकानें बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed