फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children must be given worldly education with religion: Rashid

बच्चों को दीनी के साथ जरूर दें दुनियावी तालीम : राशिद

Fri, 03 Mar 2023 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Children must be given worldly education with religion: Rashid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिन मौलाना मुफ़्ती राशिद ने कहा कि हमे अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम दिलानी चाहिए। इंसानियत के साथ ईमान से जीने वाला इंसान ही ऊंचे मुकाम पर पहुंचता है। देश, समाज व इंसान की तरक्की बिना तालीम के अधूरी है।
गांव तावली के मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में 75वें इज्तमा में अकीदतमंदों ने भाग लिया। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया तावली के सदर मौलाना समद कासमी ने कहा कि इज्तमा का उद्देश्य जाति धर्म का भेदभाव खत्म कर नफरत को प्यार में बदलने का पैगाम देना है। उन्होंने नफरत मिटाकर देश व समाज की तरक्की की राह पर चलने की अपील की है।
विज्ञापन

मुम्बई से आए मौलाना सुभान ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे प्यारा देश है, जहां अलग अलग जुबान के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते है। दारुल उलूम देवबंद के जनरल सेक्रेटरी रविताई मदारिस इस्लामिया मौलाना शौकत बस्तवी, दारुल उलूम देवबंद के मौलाना इसत्याक, मौलाना इसराईल बड़ौत, मौलाना नाजिर हसन, मौलाना मुफ़्ती खलील मुजफ्फरनगर, मौलाना यामीन जलालाबाद, मौलाना अजमल थानाभवन, मुफ़्ती राशिद, कारी जाहिद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed