फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children, if you study carefully

Muzaffarnagar News: बच्चो...ध्यान से पढ़ोगे तो जरूर मिलेंगे अच्छे अंक

Sat, 14 Jan 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Children, if you study carefully
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में एक दिन भी नहीं करें लापरवाही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। विशेेेषज्ञ शिक्षकों का कहना है कि ध्यान से तैयारी किए जाने पर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। किसी भी विषय को हल्के में न लें। सेलेबस देखकर तैैयारी करें।

दस साल के पेपर जरूर करें हल
जानसठ रोड स्थित कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन का कहना है कि परीक्षा की तैैयारी के दौरान पिछले दस वर्षो के पेपर अवश्य पढे। टॉपिक से संबंधित सूत्रों की एक नोटबुक बनाए और उन्हें प्रतिदिन याद करें। गणित के सूत्रों के माध्यम से प्रश्न हल कर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सके है। परीक्षा में सबसे पहले प्रश्न पत्र को ध्यान पूर्वक पढें। उसके बाद जो भी प्रश्न हल करें उसके सभी खंड एक साथ करें। जो प्रश्न नहीं आता उस पर समय खराब न करते हुए आगे बढे़।
विज्ञापन


पाठ के सार को ध्यान से पढ़ें
अंग्रेजी के प्रवक्ता नीरज जैन ने कहा कि उच्च अंक प्राप्त करने के लिए विषय का नियमित रूप से अध्ययन करें। पाठ के सार को ध्यान पूर्वक पढ़कर लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को तैयार करें। ग्रामर व ट्रांसलेशन को अच्छी प्रकार याद कर लें। शब्द भंडार को याद करें। इनके बहुविकल्प प्रश्न का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक शास्त्र को गंभीरता से पढ़ें
नागरिक शास्त्र के प्रोफेसर सतेंद्र तोमर का कहना है कि नागरिक शास्त्र विषय सामान्य ज्ञान से जुड़ा होता है। यह विषय आगे चलकर राजनैतिक शास्त्र बन जाता है। आईएएस या आईपीएस की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी विषय है। परीक्षा के दौरान बच्चों को संविधान के 395 अनुच्छेद व 12 अनुसूचियां याद करनी चाहिए। पढ़ाई के लिए समय सारणी बनाए। सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें।



कला में छिपा अंकों का खजाना
शिक्षक अजय कुमार जैन का कहना है कि कला ऐसा विषय है, जिसके माध्यम से बच्चा शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी डिवीजन बना सकता है। इस विषय को गंभीरता से लेकर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। इसे ध्यान पूर्वक करने और रंगों के ज्ञान मात्र से सफलता मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed