फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children from three districts showed their strength in sports competition

Muzaffarnagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में तीन जिलों के बच्चों ने दिखाया दमखम

Tue, 12 Sep 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Children from three districts showed their strength in sports competition
-दूधली गांव में हुई विभागीय स्तर पर एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

(फोटो)
चरथावल। दूधली गांव में विभागीय स्तर पर एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता सपना कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य के पति डॉ़ विपिन कश्यप त्यागी ने किया।
मंगलवार को ठाकुर शादी राम मुखिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रांगण में विभाग स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर सहारनपुर और शामली के बच्चों ने प्रतिभा किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सपना कश्यप ने कहा खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी और ऊंची कूद की प्रतियोगिताए कराई गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने बताया की प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, बिरालसी प्रधान लोकेश कुमार, रविंदर सिंह सोहनवीर सिंह, पूर्व समिति सभपति उदय राज सिंह, मोहित बजरंगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
प्रतियोगिता में इन बच्चों ने मारी बाजी
(फोटो)
बाल वर्ग विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में समर पुरबालियान, शाहपुर की वंशिका और अनमोल, वंशिका दूधली, अभय अर्जुन सोनापुर, जानवी दूधली, नितिन शाहपुर, अनु शाहपुर, लंबी कूद में अभी शांडिल्य सोना अर्जुनपुर, प्राची दूधली, ऊंची कूद में शनि शाहपुर और प्राची दूधली अव्वल रहे।वही शिशु वर्ग के परिणामों में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी बाबरी, समर दूधली, कादिर और शिवानी बाबरी, आरजू सतपुरा, नैतिक दूधली, लंबी कूद में सूरज और कुंजन दूधली एवं ऊंची कूद में सूरज दूधली और शिवानी बाबरी विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed