{"_id":"6079d6a38ebc3e8d2f3e740e","slug":"child-dies-while-taking-bath-in-tubewell-tank-muzaffarnagar-news-mrt5347875136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की हौज में नहाते समय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल की हौज में नहाते समय बच्चे की मौत
विज्ञापन

रामराज/मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर ननिहाल में आया चार साल का मासूम ट्यूबवेल की हौज में नहाते समय अचेत हो गया। अन्य बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी बाबू की विवाहित बेटी बिजनौर के गांव लंबा खेड़ा से चार दिन पूर्व मायके आई थी। विवाहिता अपने साथ चार साल के बेटे अब्दुल वहाब को भी लाई थी। शुक्रवार दोपहर चार साल का मासूम अब्दुल वहाब ननिहाल के अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल में नहाने गया था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने हौज से बाहर निकाला। परिजन अचेतावस्था में मासूम को लेकर रामराज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मासूम को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।