फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies after being buried under the balcony in village Roorkali

गांव रूड़कली में छज्जे के नीचे दबकर बच्चे की मौत

Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being buried under the balcony in village Roorkali
मुजफ्फरनगर : मृतक बच्चे विवान का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव रूड़कली में छज्जे के नीचे दबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रूड़कली में बृहस्पतिवार सुबह बारिश रुकते ही घर के मेन गेट का छज्जा टूटकर गिरने से परिवार के इकलौते बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में बिना कार्रवाई गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में बृहस्पतिवार तड़के से ही तेज बारिश हो रही थी। सुबह करीब आठ बजे बारिश बंद हुई तो गांव निवासी विकास वाल्मीकि का दो साल का इकलौता बेटा विवान आंगन में खेलने लगा। खेलते हुए वह घर के मेन गेट के पास चला गया। उसी समय मेन गेट के ऊपर लगा सीमेंट का छज्जा टूटकर बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया। छज्जा टूटकर बच्चे के ऊपर गिरने से परिजन तत्काल उसे लेकर भोपा में एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे के पिता विकास व मां राधा को ग्रामीणों ने बमुश्किल संभाला। वहीं, बाबा जालंदर व दादी ऊषा सहित अन्य परिजन भी बेसुध हो गए। सूचना पर थाना पुलिस व लेखपाल राजेश सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेखपाल राजेश सिंह लोधी का कहना है कि घटना के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

बारिश में वृद्ध महिला के मकान की छत गिरी
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला कुरैशयान में बुधवार शाम हुई तेज बारिश में गरीब परिवार का आशियाना छिन गया। बारिश में टूटी छत ने महिला और उसके बच्चों को बेघर कर दिया। कस्बे के मोहल्ला कुरैशयान में वृद्ध महिला जरीना अपनी तीन जवान बेटी और ऐक बेटे सलमान के साथ रहती है। बेटा सलमान मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार शाम हुई तेज बारिश में जरीना के कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के समय परिजन बाल-बाल बचे। छत गिरने से उसका मकान में रखा सामान भीग जाने से खराब हो गया, जिससे उसके परिवार के समक्ष मकान की विकट समस्या आ गई है। महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरा था। मगर अभी तक मकान स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed