फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chief Secretary found staff absent in inspection, expressed displeasure

प्रमुख सचिव को निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी, नाराजगी जताई

Thu, 31 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary found staff absent in inspection, expressed displeasure
तहसील में निरीक्षण दौरान पत्रकारों से वार्ता करते प्रमुख सचिव पशुधन एवं नोडल अधिकारी पी.एल. मीणा - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। प्रमुख सचिव पशुधन व सहारनपुर जनपद के नोडल अधिकारी बीएल मीणा बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आईटी सिस्टम की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान वह सहकारी गन्ना समिति के कार्यालय भी पहुंचे। जहां उन्हें कर्मचारी नदारद मिले। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताते हुए कई प्रभारियों को सहारनपुर में होने वाली बैठक में तलब किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे प्रमुख सचिव बीएल मीणा ने गुनारसा में बीआरसी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां अनियमितता तो बहुत अधिक नहीं मिली, लेकिन कार्य में सुस्ती को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। जिसके बाद वह सहकारी गन्ना समिति कार्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो कई कर्मचारी कुर्सियों से गायब मिले। इतना ही नहीं यहां काफी लंबे समय से आईटी सिस्टम होने के बावजूद उसके संचालन की कोई व्यवस्था न होने पर भी प्रमुख सचिव बिफर गए। कार्यालय के बाहर खड़े कुछ किसानों ने प्रमुख सचिव के समक्ष गन्ना पर्चियों को लेकर शिकायत की, जबकि कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एक महिला को उनके सामने लाया गया, लेकिन वह कोई समस्या बता ही नहीं सकी। जिसके चलते वहां मौजूद अधिकारी बगले झांकने लगे। प्रमुख सचिव ने ऑनलाइन एफआईआर व्यवस्था जानने के लिए खुद से एक डमी एफआईआर छोड़ी और बाद में एफआईआर रूम में जाकर उसके संबंध में जानकारी ली। प्रमुख सचिव कंप्यूटर में पुलिसकर्मी की दक्षता को देख खासे प्रभावित हुए, जबकि तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड चेक करने के साथ ही कंप्यूटर से होने वाले कार्यों के बारे में पूछा, लेकिन वहां आपरेटर ही मौजूद नहीं मिला। इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए बीएल मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा प्रत्येक विभाग को आईटी सिस्टम से जोड़ने की है। निरीक्षण के दौरान कुछेक विभागों में कर्मियों में ट्रेनिंग की कमी दिखाई दी। जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में किए गए निरीक्षण की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed