{"_id":"5890dc2c4f1c1bd97ee80b13","slug":"chief-of-rallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच होंगी मुख्यमंत्री की रैलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच होंगी मुख्यमंत्री की रैलियां
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रैलीस्थल का दौरा करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फुल प्रूफ सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने रैली स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। आईजी से लेकर सिपाही तक मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एएसपी, दर्जनों सीओ, सैकड़ों निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के अलावा हजारों सिपाहियों के अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है।
खतौली, शहर और बुढ़ाना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से जनपद में आएंगे। इसके लिए प्रशासन ने फुल प्रूफ सुरक्षा का खाका तैयार किया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए रेंज के डीआईजी जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार के साथ तीनों रैली स्थलों को देखा। डीआईजी ने सुरक्षा को लेकर अधीनस्थों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए बनाए जा रहे अस्थायी हेलीपैडों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तीनों एएसपी, आधा दर्जन सीओ, सैकड़ों निरीक्षक ओर उप निरीक्षकों के अलावा पीएसाी और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। आईजी से लेकर सिपाही तक सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी। बैरिकेडिंग से रैली स्थलों की घेराबंदी की जा रही हैं। इमरजेंसी में हेलीकाप्टर की लैंडिंग पुलिस लाइन में कराई जा सकती है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सीएम और अन्य नेताओं की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जाएगी। सुरक्षा को तय प्लान के चलते ही लगाया जाएगा।