फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come to Deoband today

आज देवबंद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 03 Jan 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come to Deoband today
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (आज) को देवबंद आएंगे। वे यहां एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम, एसएसपी और डीआईजी समेत आला अधिकारियों ने देवबंद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष हेलिकाप्टर मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह सीधे जनसभा स्थल पहुंचकर रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल से ही एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया है। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एडीजी राजीव सभरवाल, डीआईजी के अलावा आला अधिकारियों ने सोमवार को ही देवबंद में डेरा डाल दिया है। अधिकारियों ने पंडाल में बने मंच और हेलीपैड आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, खुफिया विभाग के अधिकारी भी चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

------
पंडाल में लोगों को बैठने के लिए बिछाई गईं 15 हजार कुर्सियां
देवबंद। कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में करीब 15000 कुर्सियां लोगों के बैठने को लगाई गई है। बता दें कि सिल्वर पैराडाइज के बगल में करीब 19 बीघा जमीन को खाली कराकर वहां पर विशाल पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
देवबंद। सीएम योगी आदित्यनाथ देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने के साथ ही अन्य योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से करीब 150 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed