मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया
मोरना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया।
रविवार को मोरना ब्लॉक की भोकरहेड़ी, तिस्सा, तेवड़ा, ककरौली एवं सिकंदरपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रत्येक रविवार को अस्पताल में कैंप लगाया जाएगा। चिकित्सा परामर्श के साथ ही दवाईयों का वितरण किया जाएगा। सभी तरह की जांच भी कराई जाएगी। स्वास्थ्य मेले में मरीजों को देखने का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक मरीजों को उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर नमामि गंगे के सह संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार आमजन के हित में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं प्रदान कर रही हैं। जिनका सभी लोगों को लाभ उठाना चाहिए, ताकि सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न प्रयास सार्थक हो सकें। सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड योजना शुुरू की है। जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में काफी मरीजों का प्रशिक्षण कर उपचार किया गया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, डा. अर्जुन सिंह प्रभारी चिकित्सा केंद्र मोरना, डा. इंद्रपाल सिंह, एएनएम सीमा तोमर, सत्येंद्र दुबे, अमित कुमार, अंकित कुमार, श्यामा देवी आदि मौजूद रहे।