फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chief Minister Farmer's Tree Fund Scheme

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना में मेढ़ों पर होगा पौधरोपण                         

Thu, 10 May 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Farmer's Tree Fund Scheme
किसान
लघु और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनूठी पहल की है। मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत खेत की मेढ़ों पर पौधरोपण किया जाएगा। इस योजना के पात्र किसानों को मनरेगा से पौधों का रखरखाव करने के लिए तीन वर्ष तक 175 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। योजना में पात्र किसानों का चयन करने के लिए ब्लाक स्तर से सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।   
विज्ञापन


खेतों की सुरक्षा करने वाली मेढ़ अब किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत करेगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना शुरू की है। योजना के तहत खेतों की मेढ़ पर फलदार, छायादार और जल्द बढ़ने वाले पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के पात्र जॉब धारकों के साथ पट्टाधारी परिवार और सामान्य वर्ग के लघु एवं सीमांत किसान इस योजना के पात्र होंगे। हालांकि पौधे लगाने के लिए उक्त लोगों के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए। वन विभाग, उद्यान विभाग से किसानों को पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत की मेढ़ पर लगने वाले पौधों का किसान तीन साल तक रखरखाव करेगा। इसके लिए पात्र किसान को मनरेगा से 175 रुपये प्रतिदिन मजदूरी के रूप में दिए जाएंगे। डीडीओ मोतीलाल व्यास ने बताया कि इस योजना के पात्र किसानों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए ब्लाक स्तर, ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है।                    

इस तरह के लगाए जाएंगे पौधे                   
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत किसान अपने खेत की मेढ़ पर आम, अमरूद, केला, शीशम, सागौन, पापुलर, यूकेलिप्टस और शीघ्र होने वाले पौधे लगा सकता है। इन पौधों की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी संबंधित किसान की रहेगी।                   


तीन साल बाद बोनस के रूप में मिलेगा पेड़                   
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत किसान अपने खेत की मेढ़ पर पौधे लगाएगा। तीन वर्ष तक इन पौधों की देखरेख करेगा। तीन साल में पौधा वृक्ष बन जाएगा। तीन साल बाद उक्त वृक्षों को किसानों को बोनस के रूप में दे दिया जाएगा। इन पेड़ों की कटाई कराकर किसान आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है।                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed