{"_id":"62829a6b5a2c00319e2ef1b1","slug":"chhotu-ram-college-to-lead-up-in-national-integration-camp-muzaffarnagar-news-mrt5888780172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता शिविर में यूपी का नेतृत्व करेगा छोटूराम कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता शिविर में यूपी का नेतृत्व करेगा छोटूराम कॉलेज
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता शिविर की प्रतिभागी टीम को रवाना करते प्रचार्या।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्रीय एकता शिविर में यूपी का नेतृत्व करेगा छोटूराम कॉलेज
मुजफ्फरनगर। एनएसएस के राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व सर छोटूराम कॉलेज के छात्र-छात्रा करेंगे। शिविर के लिए प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने एक कार्यक्रम अधिकारी और दस छात्र-छात्राओं को झारखंड के आर्का जैन विश्वविद्यालय टाटानगर के लिए रवाना किया।
झारखंड के आर्का जैन विश्वविद्यालय टाटानगर में 18 से 24 मई तक तक राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हो रहा है। छात्र-छात्राओं की एनएसएस की गतिविधियों को देखते हुए शासन ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी छोटूराम डिग्री कॉलेज को दी है। कार्यक्रम अधिकारी आईडी शर्मा और दस छात्र-छात्राओं का इसमें चयन हुआ। इसमें पांच छात्र और पांच छात्रा है। शासन ने चयन की प्रक्रिया राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सहयोग से की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों भगत सिंह, अभिषेक मिश्रा, राणा कुमार, युवराज, अंकुश पाल, सुभालक्ष्मी, काजल शर्मा, भारती, शिवानी शर्मा को कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रतिभागी पूरे समर्पण भाव व जिज्ञासा के साथ शिविर में प्रतिभाग करें। विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागियों से उनकी संस्कृति, वेशभूषा, खानपान आदि को जानने व समझने का अवसर मिलेगा। दूसरों को अपनी संस्कृति, वेशभूषा, खानपान का तथा अपने प्रदेश में दर्शनीय स्थलों काशी, अयोध्या, मथुरा, भगवान बुद्ध तीर्थ कुशीनगर, शाकंभरी, हस्तिनापुर, शुक्रताल तीर्थ का परिचय कराने का अवसर मिलेगा। कॉलेज के सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारी के रूप में डॉ. एके सिंह ने उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।