फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chemical-rich colors harm eyes and skin

Muzaffarnagar News: आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचाता है केमिकल युक्त रंग

Sat, 04 Mar 2023 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Chemical-rich colors harm eyes and skin
होली पर प्राकृतिक व हर्बल रंगों का करें इस्तेमाल, ना लगाएं केमिकल युक्त रंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रंगों के त्योहार होली पर एक दूसरे को रंग लगाया जाता है। खराब रंगों का असर त्वचा पर पड़ता है। आंखों में संक्रमण हो जाता है। लोगों को ध्यान रखने की जरुरत है कि वह केवल प्राकृतिक और हर्बल रंग-गुलाल का ही इस्तेमाल करें।
बाजार में रंगों की बिक्री के लिए जगह-जगह दुकानें सज गई है। इसमें खुले गुलाल के साथ-साथ खतरनाक और केमिकल युक्त रंग भी बेचे जा रहे है। यह रंग लोगों की त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाते है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि होली पर कोशिश करें कि एक दूसरे को रंग ना लगाएं। केवल गुलाल का ही इस्तेमाल करें। गुलाल से टीका लगाकर होली मनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को इन रंगों को लगाने से बचना चाहिए। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को होली पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे बहुत जल्द इंफेक्शन की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि रंगों को बनाने में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अन्य ऐसी सामग्रियों का भी प्रयोग होता है, जो त्वचा को नुकसान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल युक्त रंग-गुलाल से त्वचा पर दाने, एलर्जी और खुजली जैसी समस्या हो जाती है। वहीं, आंखों में भी इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए इन खतरनाक रंगों से होली खेलने से बचना चाहिए। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed