फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheating with Agniveer youth: Brahampal Singh

Muzaffarnagar News: अग्निवीर युवाओं के साथ धोखाः ब्रहमपाल सिंह

Tue, 11 Apr 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cheating with Agniveer youth: Brahampal Singh
केपी गोलियान बने रालोद के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा चौक स्थित फार्म हाउस पर रालोद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर ने अग्निवीर को युवाओं के लिए धोखा बताया। इस दौरान कैप्टन के पी सिंह गोलियान को जिला अध्यक्ष पद का मनोनय पत्र सौंपा गया।


पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों पर प्रकाश डाला और उनका निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए टोल टैक्स माफ व शहीद स्मृति गांव विकास योजना लागू करने की मांग उठाई। पूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु और अधिक सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक , पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, युवा नेता विकास बालियान, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पी सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर संदेश कुमार, मंडल अध्यक्ष सुबेदार रविन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष रुकमकेश चौहान, महिला नेत्री रेणु चौधरी, सुबेदार अशोक कुमार, कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, मांगे राम, सुबेदार ब्रजपाल आदि मौजूद रहे है। इसकी अध्यक्षता गांव सरवट प्रधान सतीश बालियान और संचालन सोंटा निवासी पूर्व सैनिक प्रमेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed