{"_id":"57f5555d4f1c1b5d4826fc42","slug":"chaukidar-ki-goli-markar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में आरा मशीन के चौकीदार की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में आरा मशीन के चौकीदार की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कस्बे में लक्सर मार्ग पर आरा मशीन के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला नूरनगरयान निवासी दलित कबूल सिंह (60) पुत्र फुल्लू निसार अहमद की लक्सर मार्ग पर स्थित आरा मशीन पर चौकीदार की नौकरी करता था। डेढ़ माह से वह राजस्थान में बागड़ गया हुआ था। चार दिन पूर्व वह वहां से लौटा था। सोमवार से वह फिर से आरा मशीन पर अपनी चौकीदारी पर जाने लगा था।
मंगलवार रात को वह आरा मशीन पर सोने के लिए चला गया था। रात में किसी समय किसी ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह निसार का भाई मशीन पर पहुंचा तो उसने चौकीदार का शव देखकर घटना की जानकारी दी। निसार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और डाग स्कवायड की सहायता से घटना के खुलासे का प्रयास किया। घंटों के प्रयास के बाद भी कुछ भी पुलिस को कोई सूत्र नहीं मिल पाया। पुलिस ने मृतक के पुत्र गुलाब सिंह की तहरीर पर मारकपुर निवासी सोनू पुत्र गनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच में और हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।