{"_id":"623b67355bbc94526949932a","slug":"chaudhary-naresh-tikait-told-the-former-mla-that-the-cartridges-were-left-behind-muzaffarnagar-news-mrt5815578122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी नरेश टिकैत ने पूर्व विधायक को बताया छुटा हुआ कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी नरेश टिकैत ने पूर्व विधायक को बताया छुटा हुआ कारतूस
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू अध्यक्ष
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी नरेश टिकैत ने पूर्व विधायक को बताया छुटा हुआ कारतूस
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक के बयान पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पलटवार किया है। टिकैत ने कहा कि उमेश मलिक छुटा हुआ कारतूस है। गलत बयानबाजी से किसी दिन क्षेत्र में विस्फोट करा सकता है। भाजपा को उमेश की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए।
बुधवार को टिकैत ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व विधायक माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। सरनावली गांव में 350 साल पुराने कुएं पर शौचालय का निर्माण कराकर उमेश ने अपनी मानसिकता जाहिर कर दी थी। हारकर आहत हो गए हैं। गोल टोपी, हरी टोपी और किसान यूनियन को चुनौती दे रहे हैं। उमेश के आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
टिकैत ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते हुए भी कई गलत काम किए हैं। हमने भाजपा के नेताओं से कहा कि इस पर लगाम लगाओ। चुनाव से पहले सिसौली में हंगामा कराकर मानसिकता दिखा दी थी। खुद ही गाड़ी के शीशे तुड़वा दिए थे। जनता ने बहुमत दिया है, सरकार को अच्छे काम करने चाहिए। ऐसे लोगों पर लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है।