{"_id":"6033f6a08ebc3ee974200bc1","slug":"chaudhary-gajendra-singh-of-ahlawat-khap-in-khatauli-muzaffarnagar-news-mrt526693325","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री पहले अपने खाप के चौधरियों से मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री पहले अपने खाप के चौधरियों से मिलें
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली के गांव रायपुर नंगली में भाजपा नेताओं के पहुंचने के बाद अहलावत खाप के चौधरी के ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
केंद्रीय राज्यमंत्री पहले अपने खाप के चौधरियों से मिलें
खतौली (मुजफ्फरनगर)। अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह के घर पर हुई बैठक में भाकियू मंडल महासचिव ने पूरे मामले की जानकारी के बाद साफ कहा कि पहले मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान अपने खाप के चौधरी से मिलें। उसके बाद दूसरे खाप के चौधरियों से मिलने जाएं। अहलावत खाप ने भाजपा नेताओं के आने पर नाराजगी जताई।
गांव रायपुर नंगली में शनिवार को अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत के आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक आदि आए थे. जिससे अहलावत खाप के लोगों में विरोध है। इसकी सच्चाई जानने के लिए खाप के लोग सोमवार को खाप चौधरी गजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। बैठक में उपस्थित अहलावत खाप के लोगों को गजेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि भाजपा नेताओं को उन्होंने नहीं बुलाया था, न ही उन्हें इस बात की जानकारी थी। भाजपा नेता अचानक रात्रि में उनके घर पर पहुंच गए थे। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से कहा कि आप स्वयं जाकर अपने आला नेताओं से बातचीत करें और तीनों कानून वापस कराएं, साथ ही गन्ने के मूल्य में भी वृद्धि कराएं।
अहलावत खाप के चौधरी की बात सुनने के बाद पूरा मामला साफ हो गया। इसके बाद भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डा.ॅ संजीव बालियान को किसानों के खापों के चौधरियों से मिलने की जिम्मेदारी सौंप गई है, तो उन्हें सबसे पहले अपनी खाप के चौधरी के घर जाना चाहिए था। यदि उन्हें किसानों की समस्या को लेकर बात करनी है तो उन्हें सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत से मिलना चाहिए। किसानों की समस्या को लेकर शासन से बात करनी चाहिए। यदि किसी ने नारेबाजी की तो वह इस चीज को देखे कि उनका विरोध इतना क्यों है। अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह से मिलने वालों में रंजन अहलावत, देव, डॉक्टर कपिल, कुलदीप, रोहित, टीटू, प्रताप, अंकित, जयवीर, राजवीर, रामसिंह, अरुण, अजय, अमित और महक सिंह आदि मौजूद रहे।