फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Chhoturam College Muzaffarnagar

बेटे और बेटी के बीच का भेदभाव खत्म हो: मलिक

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Chhoturam College Muzaffarnagar
बेटे और बेटी के बीच का भेदभाव खत्म हो: मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज में महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण मिशन शक्ति के तहत व्याख्यान का आयोजन हुआ।
प्राचार्य डॉक्टर नरेश मलिक ने कहा कि हमें बेटी और बेटे के बीच का भेदभाव खत्म करना है, जिसके लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं और छात्राओं को स्वावलंबी बनाने को कौशल विकास का उन्नयन करना होगा। छात्रा अनु, अदिति , वैशाली त्यागी, श्रेया, अनुष्का, अंशिका, पूजा, प्राची, ज्योति, शिवानी आदि ने विचार रखकर सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आईडी शर्मा ने स्वावलंबन पर कहा कि कढ़ाई, बुनाई, सिलाई, अचार बनाना, चिप्स बनाना, राखी बनाना, दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियां बनाना, चित्रकारी, मोमबत्ती बनाना, फाल व पीको, संगीत, सजावट का सामान तैयार करना आदि को अपना कर अपना सहारा स्वयं बनने का प्रयास किया जा सकता है। इससे उनके कौशल का उन्नयन होगा तथा उनकी आय के साधन भी हमें प्राप्त होंगे, जिससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्रम में डॉक्टर हरिओम शर्मा, काजल दीक्षित, डॉक्टर रीता, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. जानी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed