फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Charan Singh was dedicated to farmers and laborers: Neerpal

मुजफ्फरनगर - किसान-मजदूरों को समर्पित थे चौधरी चरण सिंह : नीरपाल

Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh was dedicated to farmers and laborers: Neerpal
शहर के रालोद कार्यालय पर संदेश रथ यात्रा का स्वागत करते हैं विधायक व पार्टी पदाधिकारी। संवाद
- चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा बृहस्पतिवार को खतौली होते हुए जिले में पहुंची
विज्ञापन

- शहर के सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर यात्रा का स्वागत किया गया
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान और मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमेशा किसान कल्याण के लिए चिंतन किया। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने अपनी निधि से स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया है। संदेश यात्रा का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा बृहस्पतिवार को खतौली होते हुए जिले में पहुंची। इसके बाद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 10 दिसंबर को मां शाकुंभरी के दर्शन करने के बाद सहारनपुर से यह संदेश यात्रा शुरू की गई थी, जो शामली से होते हुए बड़ौत, बागपत, मेरठ से खतौली होते हुए शहर में पहुंची। यात्रा का समापन 23 दिसंबर को किसान घाट दिल्ली में होगा। दूसरे चरण में संदेश यात्रा उत्तराखंड में जाएगी।
विज्ञापन

रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि युवाओें का खूब समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसके बाद रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश संगठन महासचिव अजित राठी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, रागिब नसीम, रामनिवास पाल, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक बालियान ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
इस दौरान शूटिंग रेंज में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सुधीर भारतीय, विनोद मेघाखेड़ी, दीन मोहम्मद, ताहिर मिर्जा, बबलू, राजू वाल्मीकि, संजीव, मनोज, उदयवीर सिंह, सादाब, चौधरी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।


खतौली में यात्रा का किया गया स्वागत
खतौली। नगर में चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा के पहुंचने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। बुढ़ाना तिराहे पर खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि संदेश यात्रा का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों से जनता को जोड़ना है। नगर अध्यक्ष हाजी नौशाद मोनी, धर्मेंद्र तोमर, दिमाग सिंह, राजकुमार तेवतिया, अमित चौधरी, सचिन आर्य एडवोकेट, ताराचंद आर्य, फिरोज आढती, डाॅ. गोवर्धन सैनी, शहजाद अंसारी, जाहिद, इरशाद, हाफिज गुलफाम, आशीष आर्य, ताराचंद आर्य, राजेश मोतला, फसीह अख्तर शामिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed