फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Charan Singh gave rights to farmers and laborers

चौधरी चरण सिंह ने किसान-मजदूरों को दिलाया हक

Sun, 29 May 2022 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh gave rights to farmers and laborers
नगर पालिका परिसर स्थित किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती पालिकाध्यक्ष अं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि जिले में श्रद्धा के साथ मनाई गई। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया। इस दौरान डॉ. अनुज निर्वाल, रविंद्र चौधरी, नितिन कुमार, संजीव राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगरपालिका परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा चौधरी चरण सिंह बहुत ही सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे, हमेशा किसानों और आम आदमियों के बीच में रहना उन्हें पसंद था। सभासद राहुल पंवार, अमित बॉबी, मनीश कुमार, पवन चौधरी, अवनीश कुमार, एसके बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री को कार्यकर्ताओं ने याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मलिक ने कहा कि किसान- मजदूर हमेशा चौधरी चरण सिंह के ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed