फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Ajit Singh

जनता के बुरे, मोदी के आए अच्छे दिन : अजित

Sat, 04 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh
रैली को संबोधित करते अजित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में  रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा के सफाए का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता के बुरे और मोदी जी के अच्छे दिन आए हैं। नोटबंदी से लघु और कुटीर उद्योग बंद होने से देश में बेरोजगारी फैली है। देश के गरीब और किसानों का कर्ज माफ न करके गरीब जनता को मायूस किया है। 
विज्ञापन


गठवाला खाप के किसान इंटर कॉलेज खरड़ के मैदान में रालोद प्रत्याशी योगराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की लहर है। यहां से सपा और भाजपा का सफाया होने वाला है। ढाई सालों में आज तक गरीब जनता के खातों में 15 लाख रुपये नहीं आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन साल पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ और 400 रुपये कुंतल गन्ने का भाव देने का वादा करने वाली सरकार सब कुछ भूल गई। लाल किले से अपने भाषण में मोदी जी ने किसानों को गन्ने का पूरा दाम दिलाने की बात कही थी। भाजपा की सभी बातें और वादे बिल्कुल झूठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के कारण कुटीर और छोटे उद्योग बंद हुए हैं। लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। देश की गरीब जनता को मोदी से कर्ज माफी की आस लगी थी, लेकिन उन्होंने निराश किया है। कर्ज माफ तो दूर की बात है, उन्होंने गरीबों का ब्याज भी माफ नहीं किया। मोदी जी कर्ज व ब्याज का अंतर नहीं समझते। मोदी जी ने गन्ना और किसानों को नहीं देखा, वे उनकी बात क्या समझेंगे। नोटबंदी, शराबंदी, नसबंदी के बाद अब मोदी साहब की बंदी भी आने वाली है। 


सपा को निशाने पर रखते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नहीं वह परिवारवादी पार्टी है। मुलायम सिंह का बुढ़ापे में क्या हाल हुआ, यह आप सभी देख रहे हैं। जो व्यक्ति अपने पिता का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप है। स्वयं मुलायम सिंह कहते हैं कि सपा के एमएलसी और एमएलए लूट खसोट में लगे हैं। सभा में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, रामनिवास सहरावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, तरसपाल मलिक, एमएलसी चौधरी मुश्ताक, जिलाध्यक्ष अजित राठी सहित रालोद नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed