{"_id":"619d3218f5477e26a35e60e1","slug":"charthawal-team-defeated-saharanpur-and-captured-the-trophy-muzaffarnagar-news-mrt5660748142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर को हरा चरथावल टीम का ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर को हरा चरथावल टीम का ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
23द्वठ्ठद्दष्द्ध01ड्ड-वेजेता चरथावल टीम के कप्तान और कोच को ट्राफी प्रदान करते चेयरमैन सतेंद्र त्
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एसए मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में चरथावल की टीम ने सहारनपुर की टीम को एक तरफा मुकाबले में शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा किया। दो दिवसीय टूर्नामेंट के समापन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
जय हिंद इंटर कॉलेज टीम के मैदान पर आयोजित पूर्व कप्तान स्वर्गीय संजीव धीमान और नेशनल खिलाड़ी आयान त्यागी की स्मृति में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में कई जनपदों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबला में जय हिंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और हीरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर की टीम को 4-1 से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। टीम के कप्तान शादाब त्यागी को ट्रॉफी प्रदान की।
इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर की टीम को सहारनपुर की टीम ने सेमीफाइनल में हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चरथावल की टीम ने देव इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर का हराकर फाइनल में जगह बनाई। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। कोच विवेक गौतम के निर्देशन में मेजबान विजेता टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन ने आकर्षित किया। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर विजय पाल, गोलकीपर सुमित चौहान को चुना गया। स्कोरर वासु धीमान ने निभाई। पूर्व कोच कुशल पाल त्यागी, विवेक गौतम, तरुण त्यागी, सुमित मोहन, इशू धीमान, मेहबूब रंगरेज आदि का सहयोग रहा।

23द्वठ्ठद्दष्द्ध01-हॉकी टूर्नामेंट में सहारनपुर को हराकर विजेता बनी चरथावल की टीम- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन