फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charathaval: Rama devotees will celebrate Diwali today

रामभक्त बोले: शुभ घड़ी आई है, मनाएंगे दिवाली

Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Charathaval: Rama devotees will celebrate Diwali today
सीओ के नेतृत्व में चरथावल में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रामभक्त बोले: शुभ घड़ी आई है, मनाएंगे दिवाली
विज्ञापन

चरथावल। अयोध्या नगरी में श्रीराम के भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम का मनमोहक नजारा देखने को लोग आतुर हैं। रामभक्त बोले, शुभ बेला आई है, घरों में दिवाली मनाएंगे। लोगों ने मिट्टी की दीपक खरीदे।
बुधवार को अयोध्या नगरी का नजारा देखने को हर कोई लालायित है। हिंदू संगठनों के अलावा व्यापारी, किसान, मजदूर और हर वर्ग के लोग उत्साहित हैं। मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने बताया कि कोविड की बंदिश के चलते सामूहिक धूमधड़ाके से बचेंगे, लेकिन घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाई जाएगी। मिठाइयां बांटी जाएंगी। कपड़ा व्यापारी आदेश गर्ग, रविकांत ने छत पर लगाने के लिए विजयी रूप भगवान श्रीराम का झंडा तैयार किया। सजावट के लिए लाइटों की झालर मकान पर सजाई हैं। युवा नेता मोहित गर्ग ने मांगेराम प्रजापति के यहां से मिट्टी के दीपक खरीदे हैं। सिकंदरपुर के भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष जय कुमार कहते हैं कि शुभ घड़ी आई है, दिवाली की तरह मनाया जाएगा। किसान राजपाल त्यागी, डा. विशाल कौशिक, केमिस्ट संदीप कंसल का कहना है कि इस शुभ बेला पर हर हिंदू गर्व कर रहा है। मिट्टी के दीये घर आंगन को रोशन करेंगे।
विज्ञापन

भगवा रंग के मकान में रुकने की थी हिदायत
चरथावल। सिकंदरपुर निवासी मन्नू उर्फ मान सिंह एवं महेंद्र कश्यप वर्ष 1990 में राम मंदिर आंदोलन में लखनऊ से पैदल तीन दिन में अयोध्या पहुंचे थे। रास्ते में उन्हें सिर्फ भगवा झंडा लगी दुकान और भगवा कलर के मकान में ही रुकने के लिए आंदोलन के रणनीतिकारों ने गोपनीय गुर दिए थे। दोनों का कहना है कि तब वह शिव सेना से जुड़े थे। अयोध्या में हुई गोलीबारी को याद करते ही वह कांप उठते हैं। जनता ने रेल लाइन को तोड़ डाला था। जन्म भूमि स्थल पर झंडा चढ़ाया तो पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से भीड़ से उनकी रिक्शा के सामने एक युवक आकर गिरा था। उस दौरान अयोध्या कार सेवा में वह गांव से मोल्ली कश्यप समेत चार लोग गए थे और वहां 11 दिन रहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed