फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charathaval Committee made 68.91 lakhs annual profit.

चरथावल समिति ने 68.91 लाख वार्षिक लाभ कमाया

Fri, 15 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Charathaval Committee made 68.91 lakhs annual profit.
चरथावल सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य अधिवेशन समस्या रखते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल समिति ने 68.91 लाख वार्षिक लाभ कमाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल सहकारी समिति की सामान्य निकाय के वार्षिक अधिवेशन में 68.91 लाख रुपये वार्षिक लाभ घोषित किया गया। इसके अलावा किसानों ने ऋण वितरण संबंधी सुझाव दिए।
शुक्रवार को समिति कार्यालय पर चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित 19 गांवों के किसानों की सामान्य अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर प्रकाशवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित में सजग है। प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया कि किसानों को शासन द्वारा निर्गत योजनाओं का लाभ दिया है। वर्ष भर में समिति ने 68,93893 रुपये का लाभ अर्जित किया है।
विज्ञापन

घिस्सुखेड़ा के किसान सतेंद्र सिंह ने कहा वर्ष 2015 में किसान दीपक की हादसे में मृत्यु के बावजूद उसको बीमा राशि नहीं दी गई है। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक विश्वनाथ सिंह ने बताया कि समिति के करीब 1700 किसानों की क्रेडिट कार्डों की अवधि पूरी हो चुकी है। वह उन्हें नवीनीकरण कराए। पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सोमपाल सिंह, संचालक भोपाल सिंह, वेदप्रकाश, जहीर, अब्दुल रऊफ, सुनीता देवी, सुधीर शर्मा, धनराज चौधरी बधाई खुर्द, संजीव चौधरी, विनेश त्यागी, देवदत्त रोढ़ा, अंकुर त्यागी, सुबोध त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष गर्ग ने किया।

चाथावल सहकारी समिति के सामान्य अधिवेशन में मौजूद चेयरमैन कुबेर दत्त एवं डायरेक्टर

चाथावल सहकारी समिति के सामान्य अधिवेशन में मौजूद चेयरमैन कुबेर दत्त एवं डायरेक्टर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed