फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changing weather, take precaution

बदल रहा मौसम, बरतें एहतियात

Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Changing weather, take precaution
मुजफ्फरनगर/खतौली। मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन शुरू हो गया है। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं तेज हवा चलने से सुबह-शाम की सर्दी अभी भी बनी हुई है। बदलते मौसम में पूरी तरह एहतियात बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी की आहट शुरू हो गई है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी के आगमन जैसा एहसास होने लगता है। ऐसे हालात में गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे लोग बीमारी की गिरफ्त में फंस रहे हैं। बदलते मौसम में पूरी तरह एहतियात बरतनी जरूरी है। धूप निकलने से इस मौसम में तापमान पहली बार 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह-शाम और रात में सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में थोड़ा परिवर्तन आने से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा प्रभाव भी कम हुआ है।
विज्ञापन

उधर खतौली में चाइल्ड स्पेशलिस्ट अंकुर शर्मा का कहना है कि इस समय बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए एहतियात जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह शाम की ठंड से बचे, गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी पिएं, बासी भोजन खाने से बचे, सड़े कटे सब्जी फलों से दूर रहें, ठंडी चीजों का इस्तेमाल का न करें, सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें, मुंह पर मास्क लगाकर निकलें, ठंडे पानी में न नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed