फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changes in GST law and compliance mechanisms impact entrepreneurs

Muzaffarnagar News: जीएसटी कानून और अनुपालन प्रणाली में परिवर्तन से उद्यमी प्रभावित

Thu, 27 Nov 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Changes in GST law and compliance mechanisms impact entrepreneurs
मुजफ्फरनगर। आईआईए अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि हाल ही में जीएसटी कानून और अनुपालन प्रणाली में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए, जिनका सीधा प्रभाव उद्यमियों पर पड़ रहा है। उन्होंने इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-वे बिल, नोटिस प्रबंधन, हालिया अधिसूचनाओं और दैनिक अनुपालन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सरकुलर रोड स्थित एक होटल में जीएसटी विषय पर बैठक में आईआईए अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी विभाग से ऐसे कुछ विषयों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश और सहयोग की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एसआईबी सिद्धेष दीक्षित ने उद्यमियों के सुझाव व समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता उद्योगों को सहयोगपूर्ण वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव कुश पुरी ने कहा कि उद्योग तभी आगे बढ़ सकता है, जब नीति और व्यवहार के बीच बेहतर तालमेल हो। आईआईए के पीआरओ अधिवक्ता तुषार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी 2.0 सुधारों से कर प्रणाली और अधिक सरल एवं पारदर्शी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर राजनाथ तिवारी मुख्य अतिथि रहे। उपायुक्त गौरी शंकर एवं केन्द्रीय जीएसटी के सहायक आयुक्त सी सुरेन्द्र विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन आईआईए सचिव राहुल मित्तल ने किया। आईआईए डिविजनल सचिव पवन कुमार गोयल, कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य नीरज केडिया, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed