फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandrapal Fauji's statue unveiled

स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी की मूर्ति का अनावरण

Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chandrapal Fauji's statue unveiled
मुजफफरनगर: मंसूरपुर में भाकियू नेता स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी की मूर्ति का अनावरण करते केंदीय राज? - फोटो : KHATAULI
चंद्रपाल फौजी की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाकियू नेता स्वर्गीय चौधरी चंद्रपाल फौजी की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने संयुक्त रूप से किया। 23 मार्च 2019 को चंद्रपाल फौजी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को मंसूरपुर में उनके आवास परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम हवन किया गया। दूरदराज से आए लोगों ने हवन में आहुतियां दी।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान तथा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी किसान हित के लिए पूरी जिंदगी कार्य करते रहे। उन्होंने अपनी बीमारी की भी चिंता नहीं की। भारतीय किसान यूनियन को उनके न रहने से काफी क्षति हुई है। किसान नेता की प्रतिमा अनावरण से नई पीढ़ी को किसान हित में कार्य करने के लिए चेतना व प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम को बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी के पुत्र मोहित बालियान, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र नंगली, अरविंद कुमार दीक्षित, ओएन तिवारी, संजीव राठी, विकास बालियान, राजेश्वर आर्य, अशोक बालियान, चांदवीर सिंह, बलधारी सिंह, देवराज पंवार, ओमपाल मलिक, जगपाल जोहरा, विपिन जंगेठी, अंकित बालियान, अर्जुन बालियान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed