{"_id":"6179a05461c67248c678d3e8","slug":"chandramohan-reached-singhu-border-to-get-justice-for-lakhbir-muzaffarnagar-news-mrt5625722153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखबीर को न्याय दिलाने सिंघु बॉर्डर पहुंचे चंद्रमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखबीर को न्याय दिलाने सिंघु बॉर्डर पहुंचे चंद्रमोहन
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर मृतक लखबीर सिंह के परिजनों को सहायता राशि का चैक देते चंद्रमोहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखबीर को न्याय दिलाने सिंघु बॉर्डर पहुंचे चंद्रमोहन
मुजफ्फरनगर। सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के अनुसूचित जाति के युवक की हत्या को लेकर हिंद मजदूर किसान समिति ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की है। पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चंद्रमोहन महाराज ने किसानों के साथ सिंघु बॉर्डर कूच किया।
जीआईसी मैदान पर चंद्रमोहन के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्र हुए यहां पर उन्होंने मृतक युवक की पत्नी को समिति की ओर से एक लाख रुपये का चेक सौंपा। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर एक मजदूर की हत्या से इंसानियत शर्मसार हुई है। उन्होंने किसान आंदोलन में आतंकवाद के सवाल पर कहा कि यह खुद ही जनता समझ रही है। किसान आंदोलन के दौरान जिंदा जलाने, रेप करने और हत्या करने जैसे हिंसक मामले सामने आए हैं। यह 75 साल में पहली बार है कि कोई किसान आंदोलन हिंसक हो रहा है। जब तक लखबीर सिंह के परिवार को न्याय नहीं मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
इसके साथ ही हम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मिलने का प्रयास करेंगे। हमारी मांग है कि लखबीर सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मोलाहेड़ी, जिलाध्यक्ष धीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमन सिंह, पदम सिंह, विनोद कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन के नेतृत्व में सिंघु बॉर्डर के लिए कूच किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रमोहन का स्वागत
शाहपुर। जनपद मुख्यालय से सिंघु बॉर्डर जा रहे हिंद किसान मजदूर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन का कस्बे में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रमोहन को मालाएं पहनाईं। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यान, भाजपा नेता कपिल सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गोयल, वैभव जैन, विनय गोयल, विशाल गर्ग, उमेश गोयल, नवीन राना मौजूद रहे। संवाद