फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chand went to jail...the police story reached Lucknow

Muzaffarnagar News: जेल गया चांद...लखनऊ तक पहुंची पुलिस की कहानी

Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chand went to jail...the police story reached Lucknow
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के रहने वाले 10 हजार रुपये के इनामी चांद की मुठभेड़ की कहानी में पुलिस फिर आरोपों से घिर गई है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि चांद अदालत में सरेंडर करने के लिए आया था, एसओजी ने यहीं से पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को दिया गया था। जबकि पुलिस ने अभियुक्त को पीनना बाईपास पर मुठभेड़ में पकड़ने का दावा किया और जेल भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सहारनपुर के कमरहेड़ा मानक मऊ निवासी चांद के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं, इनमें से तीन नई मंडी और एक शहर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने 21 नवंबर को पीनना बाईपास पर आरोपी के साथ मुठभेड़ दिखाई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद बताई गई। शनिवार को मामले में नया मोड़ आ गया। कचहरी में 20 नवंबर को अधिवक्ता के चैंबर पर बनाया गया वीडियो वायरल हुआ। बताया गया है कि चांद खुद ही सरेंडर करने के लिए आया था। इस दौरान एसओजी टीम पहुंच गई। चांद ने रोते हुए कहा कि पुलिस गोली मार देगी, वह बेकसूर है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि एसओजी टीम ने चांद को यहीं से पकड़ा और शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। अब सवाल यह है कि अगर आरोप सही है तो चांद और पुलिस पीनना बाईपास तक कैसे पहुंची। अधिवक्ता आस मोहम्मद ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केस-1
उज्ज्वल राणा के मामले में घिर गई पुलिस
बुढ़ाना के डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा के मामले में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे। एसएसपी संजय वर्मा ने एसआई और दो सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया था। मरने से पहले छात्र की ओर से बनाई गई वीडियो में तीन पुलिसकर्मियों के नाम लिए गए थे, जिनकी जांच चल रही है।
------

केस-2
अनस के प्रकरण में पुलिस पर उठे सवाल
बुढ़ाना के हुसैनपुर कलां के ही दुकानदार अनस के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। अनस के वीडियो पर यकीन करें तो पुलिसकर्मियों ने पांच लाख रुपये मांगे और 50 हजार रुपये ले लिए। हालांकि बाद में पीडि़त के पिता ने वीडियो में पुलिस को क्लीनचिट दी थी। इस मामले की जांच चल रही है।

------
केस-3
एसएसपी कार्यालय पर महिला ने किया था आत्मदाह का प्रयास
एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंची महिला सोनी ने भी भोपा पुलिस पर लापरवाही और मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। पुलिस ऑफिस पर बड़ा हादसा टल गया। बाद में भोपा पुलिस सक्रिय हुई और पति के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की।
------
वर्जन :
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि उनकी जानकारी में अभी ऐसा मामला नहीं आया है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed