{"_id":"5e989e918ebc3e75db267d4f","slug":"challans-of-people-walking-around-with-canceled-passes-cases-filed-muzaffarnagar-news-mrt478028643","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चौराहों पर राहगीरों की गई थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चौराहों पर राहगीरों की गई थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
सुबह लॉक डाउन में छूट के दौरान बिना मास्क लगाये वाहन सवार को रोकती पुलिसकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
निरस्त पास लेकर घूम रहे लोगों के काटे गए चालान, मुकदमे भी दर्ज
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-2 को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बृहस्पतिवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पुराने व निरस्त किए गए पास लेकर घूम रहे लोगों के चालान काटे। राहगीरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूम रहे लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत मुकदमे भी दर्ज किए गए।
लॉकडाउन-2 को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। शहर के शिवचौक, मीनाक्षी चौक, विश्वकर्मा चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, देवी अहिल्याबाई चौक समेत प्रमुख मार्गों व चौराहों पर अभियान चलाते हुए निरस्त किए गए पास पर घूम रहे लोगों के चालान काटे गए। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य चौराहों पर राहगीरों की थर्मल स्क्रीनिंग से स्वास्थ्य जांच भी की गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 63 लोगों के खिलाफ 19 मुकदमे धारा-188 के तहत दर्ज किए गए। इनमें से 54 लोगों के खिलाफ नौ मुकदमे वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर किए गए, जिनके घरों पर होम डिलीवरी के तहत एफआईआर की कॉपी चस्पा की गई। मोहल्ला किदवईनगर में होम डिलीवरी के तहत कॉपी चस्पा करने वाले पुलिसकर्मियों को एहतियात के तौर पर पीपीई सूट पहनाया गया था। वहीं, चेकिंग अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को 490 वाहनों के चालान काटते हुए उनसे 1,17 लाख दो सौ रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अलावा, अभियान के दौरान 18 वाहनों को सीज भी किया गया है।