फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson-EO grabbed the case of insulting

चेयरपर्सन-ईओ को अपमानित करने का मामला तूल पकड़ा

Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chairperson-EO grabbed the case of insulting
मुजफ्फरनगर नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में ईओ को अपमानित करने का मामला तूल पकड़ गया है। बैठक में सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने और चेयरपर्सन को धमकाने वाले सभासद अब्दुल सत्तार के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। ईओ विकास सैन ने तहरीर देते हुए ऑफिस में उन पर हमला करने का आरोप भी लगाया। डीएम सहित समस्त अफसरों को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।  
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड बैठक में अराजकता फैलाकर मर्यादाएं तार-तार करने वाले सभासद अब्दुल सत्तार के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। तहरीर की कॉपी डीएम और एसएसपी को भी भेजी गई है। ईओ विकास सैन ने दी गई तहरीर में कहा है कि 12 जून को बोर्ड बैठक में अध्यक्ष की अनुमति के बाद जब वह एजेंडा पढ़कर सुना रहे थे, तो कुछ सभासद डायस पर आ गए और उनसे विवाद करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच अब्दुल सत्तार पीछे सीट से उठकर डायस पर आ गए। इनके द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र के तहत उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। गालीगलौज तथा स्पष्ट शब्दों में कपड़े फाड़ दूंगा, मार दूंगा आदि धमकी दी गई। लगातार मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए सार्वजनिक रुप से अब्दुल सत्तार ने अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तमाम मीडिया और कर्मचारी भी मौजूद थे। मुझे कर्मचारियों के द्वारा बचाया गया। मेरे कार्यालय के बाहर भी धमकी दी गई और हमला करने की कोशिश की गई। इससे मेरे अंदर भय बना है। अनिष्ट भी हो सकता है। तहरीर देकर अब्दुल सत्तार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।  

अब्दुल सत्तार पर पहले से मुकदमे 
मुजफ्फरनगर। अब्दुल सत्तार पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली में उनके अपराध का इतिहास है। शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब्दुल सत्तार की क्राइम हिस्ट्री एकत्र की जा रही है।  


बोर्ड बैठक में महिला सदस्य ही लेंगी भाग 
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बोर्ड बैठक में महिला सभासदों को ही प्रवेश देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक महिला हैं, ऐसे में चुनी गई महिला सभासदों को उनका अधिकार दिलाने के लिए वह काम करेंगी। बोर्ड बैठक में महिला सभासदों के पति, पिता और बेटा भाग लेकर अराजकता का माहौल पैदा करते हैं। नियम के अनुसार इनकी एंट्री नहीं हो सकती। आगामी बोर्ड बैठक में केवल सभासद ही प्रवेश कर पाएंगे। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को भी पत्र जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed