फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson and officer reached Saket colony

दिन निकलते ही साकेत पहुंचा पालिका का अमला

Tue, 02 Apr 2019 12:33 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 02 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chairperson and officer reached Saket colony
साकेत कॉलोनी में पहुंचीं चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
नगर के वार्ड तीन की साकेत कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के पास जलभराव की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल समेत पालिका का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। जलनिगम के सहायक अभियंता को भी वहीं बुला लिया गया। जल निकासी दुरुस्त करने के लिए मशीनों से नालियों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


साकेत कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के पास के लोग नालियों में गंदगी और सड़क पर जलभराव से जूझ रहे हैं। करीब पांच माह से यही स्थिति झेल रहे स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से लेकर नगर पालिका तक से गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी की नालियों की जलनिकासी बंद है। स्थानीय निवासी ब्रह्मप्रकाश, चंपा देेवी, योगिता, सोनिया और सरिता ने रविवार को नगरपालिका के खिलाफ विरोध जताया था। अमर उजाला ने मोहल्ले की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


जिसके बाद सोमवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी, सफाई निरीक्षकों की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने जलनिगम के अधिशासी अभियंता से भी फोन पर बात की। उन्होंने सहायक अभियंता को मौके पर भेजा। चेयरपर्सन ने मौके का निरीक्षण किया तो हालात बेहद खराब मिले। उन्होंने तुरंत समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने बताया कि जल निगम ने सीवर लाइन की खोदाई का काम किया था। मिट्टी नाले में भर गई थी। नालियों से सिल्ट निकलवाई गई। मशीन से नाले की सफाई का काम शुरू करा दिया गया। स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर नाली पर पड़े दो चैनल सही कराए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समस्या का समाधान किया जा रहा है। दो दिन में काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान सफाई निरीक्षक उमाकांत, संजय पुंडीर, गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू, सभासद लक्ष्मण सिंह, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

नाला निर्माण का भी किया निरीक्षण
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जल निगम के सहायक अभियंता से सीवर लाइन के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि घरों के पानी की निकासी सीवर लाइन में ही हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए। बाद में उन्होंने रुड़की रोड से जनकपुरी तक लगभग 300 मीटर नाला निर्माण का निरीक्षण किया। नाला निर्माण होने से क्षेत्र की जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा।


विधायक का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल का विरोध किया। विधायक सोमवार को सुबह चुनाव प्रचार के लिए सकेत कॉलोनी गए थे। तब तक वहां नगर पालिका के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। कॉलोनीवासियों ने विधायक को जलभराव की स्थिति दिखाते हुए विरोध किया। इस पर विधायक ने डीएम से फोन पर बात की और समस्या का समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed