फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairman's examination in the first meeting

पहली बैठक में होगी चेयरमैन की परीक्षा, एजेंडा बनाने में जुटे पालिका अफसर 

Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chairman's examination in the first meeting
प्रतीक चित्र। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में ही चेयरमैन अंजूू अग्रवाल की परीक्षा होगी। विपक्षी घेराबंदी से पार पाने के लिए बैठक के एजेंडे पर उन्होंने अफसरों के साथ मंत्रणा की। अधिकारी भी छह जनवरी की बैठक का एजेंडा तैयार करने में लगे हैं। पहली बैठक में विकास और निर्माण कार्यों को तरजीह देने के बजाए चेयरमैन ने पालिका कार्यालय की आवश्यकताओं वाले कार्यों पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


शासन की ओर से व्यवस्था दी गई है कि शपथ ग्रहण के एक माह के भीतर नगरीय निकायों में नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसी को लेकर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने पालिका कार्यालय में अफसरों और कर्मचारियों के साथ मैराथन मीटिंग कर सभी पहलुओं पर चर्चा की और पहली बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने के निर्देश दिए। पहली बोर्ड बैठक छह जनवरी को प्रात: 11 बजे पालिका सभागार में होगी।
विज्ञापन


ईओ विकास सैन ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के दिशा निर्देशों के तहत एजेंडा तैयार कराया जा रहा है। अभी प्रमुख तौर पर एजेंडे में 31 मार्च को खत्म हो रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के ठेकों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। विकास और निर्माण कार्य की कोई योजना इस एजेंडे में प्रस्तावित नहीं है। संक्षिप्त एजेंडा होगा। आगे जैसा चेयरमैन का आदेश होगा, एजेंडा तैयार होगा। ज्ञात रहे कि 12 दिसंबर को निकाय बोर्ड ने शपथ ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पहली बोर्ड बैठक को लेकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित और शहरी विकास के हर कदम में पार्टी चेयरमैन के साथ है, लेकिन भ्रष्ट नीति और जनता का शोषण यदि कहीं होता है तो भाजपा इसका विरोध करने में आगे नजर आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि पालिका की जो व्यवस्था है, उसमें भाजपा के सभी 18 सभासद सहयोगी रहेंगे। हमारा व्यक्तिगत विवाद किसी के साथ नहीं है। यदि कोई पालिका को अपने घर की बपौती समझकर चलाएगा, तो भाजपा खामोश नहीं रहेगी।


चेयरमैन ने पालिका में बुलाई परिचय बैठक 
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सभासदों की परिचय बैठक पहली बोर्ड मीटिंग से पूर्व बुलाई है। इसके लिए ईओ विकास सैन ने 28 दिसंबर को प्रात: 11 बजे पालिका सभाकक्ष में परिचय बैठक के लिए सभासदों को आमंत्रित किया है। ईओ ने बताया कि इसमें परिचय के साथ ही केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed