फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Central GST team raids on Sappan Fertilizer

सपन फर्टिलाइजर पर जीएसटी की सेंट्रल टीम का छापा

Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Central GST team raids on Sappan Fertilizer
नई मंडी में व्यापारी के यहां निरीक्षण करती जीएसटी की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपन फर्टिलाइजर पर जीएसटी की सेंट्रल टीम का छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सेंट्रल जीएसटी की मेरठ की टीम ने सपन फर्टिलाइजर की फैक्टरी और मालिकों के नईमंडी आवास पर छापा मारा। टीम ने जुलाई 2017 से लेकर अब तक का जीएसटी का सभी रिकार्ड कब्जे में लिया। पता चला कि जांच में स्क्रैप के फर्जी बिल का मामला भी सामने आया है। टीम में शामिल अफसरों के अनुसार लाखों की जीएसटी चोरी का मामला पृथम दृष्टया सामने आया है।

मेरठ में सेंट्रल जीएसटी के सहायक आयुक्त अंकित गहलोत के नेतृत्व में सपन फर्टिलाइजर पर छापा की कार्रवाई सुबह साढ़े दस बजे प्रारंभ हुई। विभाग को यहां जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी। फर्म ने अपना टर्न ओवर डेढ़ करोड़ दिखाया हुआ है। जीएसटी की सेंट्रल टीम ने फैक्टरी और मालिकों के नई मंडी स्थित आवास पर एक साथ छापा मारा। दोनों स्थानों पर देर रात तक कागजातों की जांच का कार्य चलता रहा। टीम ने जीएसटी शुरू होने से अब तक का सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। खाद सप्लाई के ओरिजनल और कच्चे दोनों प्रकार के बिल टीम को मिले हैं। बिना टैक्स के भी माल सप्लाई किया गया है। इसी के साथ स्क्रैप के भी मौके से कुछ ऐसे बिल मिले हैं, जो बिना टैक्स के काटे गए हैं। मुजफ्फरनगर की सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी भी छापा की कार्रवाई में साथ रहे। छापा में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि समस्त रिकार्ड के आधार पर यह आंकलन लगाया जाएगा की जीएसटी की कितनी चोरी की गई है। पूरा आंकलन निकालने के बाद ही फर्म पर आगे की कार्रवाई होगी।

नई मंडी में व्यापारी के यहां निरीक्षण करती जीएसटी की टीम एवं मौजूद पुलिस।।

नई मंडी में व्यापारी के यहां निरीक्षण करती जीएसटी की टीम एवं मौजूद पुलिस।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed