फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebration of Deepotsav festival in schools

स्कूलों में दीपोत्सव पर्व की धूम

Sat, 22 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Deepotsav festival in schools
चरथावल के रैनबो एकेड़मी में दीपोत्सव पर बच्चों ने बनाई सुंदर झांकी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल के दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

छात्रों द्वारा डॉ. ताराचंद, डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता, डॉ. मुकेश त्यागी, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. एमके बंसल आदि को कार्ड भेंट किए गए। छात्रों को मिठाई चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके द्वारा भेंट किए गए कार्ड और गुलदस्ते की भी प्रशंसा की। ब्रांच हेड जसबीर कौर ने त्योहार का महत्व बताया। मदर प्राइड स्कूल में भी दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल डायरेक्टर डॉ. रिंकू एस गोयल के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा की।
उधर, गांधी कॉलोनी स्थित एसएसके पब्लिक स्कूल में दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान रंगोली मेकिंग, दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन, वेस्ट मैटेरियल से झालर आदि बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें दिव्या पुंडीर, नितिन, मानसी, देव, पूर्वी, आर्यन, लविश, हिफजा, अर्नव, तनु, नंदिनी, कशिश, अनुश्री, मानवी, नायरा, गौरी शर्मा, प्राग्वंश शर्मा, वाशु, ओम वशिष्ट, जैद, कृष्णा, वंश ने प्रतिभाग किया। स्कूल चेयरमैन राम प्रसाद शर्मा ने बच्चों को ग्रीन पटाखे छुड़ाने के लिए प्रेरित किया। उधर, बचपन प्ले स्कूल में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाया। रंगोली, बांदरवाल, तोरण और लालटेन बनाने की प्रतियोगिता की गई। प्रदूषण रहित आतिशबाजी कर दीपावली पर्व को प्रेमपूर्वक मनाया। स्कूल डायरेक्टर अंचित जैन ने बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर साधना गर्ग, संगीता जैन, अधिराज, ओम, नव्या, अवनी, रिया, रिशा, प्रियांश, सानवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चरथावल के सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा सप्तम, द्वितीय स्थान कक्षा दशम और तृतीय स्थान नवम ने प्राप्त किया। प्रबंधक आदेश गर्ग द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग पटाखे जलाते वक्त सतर्कता बरतें। प्रदीप शर्मा, रविंद्र शर्मा, आचार्य अभिषेक, प्रशांत, मदन, विशाल, शिवम, मनीषा, अमृता, सत्येंद्र, अंकित मौजूद रहे। रैनबो एकेडमी में दीपावली पर्व पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली और मिट्टी के दीये बनाए। मुख्य अतिथि भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रबंधक अभिषेक बंसल, प्रधानाचार्या रचना जैन ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली में आजाद सदन रहा प्रथम
बुढ़ाना। मेपल्स एकेडमी में दीपोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय प्रांगण में हवन-पूजन किया। छात्र-छात्राओं के बीच दीप सज्जा व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दीये से सजाया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रबंधन समिति की रितु गर्ग व साक्षी गर्ग मौजूद रहे। रंगोली में स्कूल के आजाद सदन ने प्रथम व नेहरू सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। द्वार सज्जा प्रतियोगिता में पटेल सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने कहा कि हमारे त्यौहार हमारे जीवन में रचे बसे हैं। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ गरिमा वर्मा, क्षितिज श्रीवास्तव, कपिल मित्तल, नीरज लोमश आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर कस्बे में व्यापार मंडल के कार्यालय पर व्यापारियों ने दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें संजीव वर्मा, अनुज गर्ग, नितिन बंसल, सौरभ गर्ग, अमित मौजूद रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्राएं रहीं प्रथम
मंसूरपुर। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा छह और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को देव पब्लिक इंटर कॉलेज मंसूरपुर में दीपावली उत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कक्षा सजा क्राफ्टिंग, रंगोली, दीपक मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कक्षा-6 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा-9 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त। सभी विजेताओं को प्रबंधक विकास बालियान ने पुरस्कृत किया।

दीपावली पर्व केकर्यक्रम में प्रतिभाग करते किड्जी स्कूल के विद्यार्थी।

दीपावली पर्व केकर्यक्रम में प्रतिभाग करते किड्जी स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी के बचपन प्ले स्कूल में दीपावली पर्व मनाते बच्चें व शिक्षिकाएं।

नई मंडी के बचपन प्ले स्कूल में दीपावली पर्व मनाते बच्चें व शिक्षिकाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed