फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the Prakash Parv of Guru Gobind Singh Maharaj

गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया

Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the Prakash Parv of Guru Gobind Singh Maharaj
गुरु गोविदं सिहं के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकालते सिख समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु सिंह सभा ने विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर कीर्तन गांधी कॉलोनी, लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, शिव जी मूर्ति, झांसी की रानी, प्रकाश चौक से होता हुआ रोडवेज के निकट गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी नुमाइश कैंप की प्रभात फेरी में अनेक श्रद्धालु गुरबाणी का गायन कर रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे अनेक श्रद्धालु सफाई व पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर कीर्तन को प्रारंभ करने से पहले मास्क व सैनिटाइजर के पैकेट बांटे गए। नगर कीर्तन का अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने जगह-जगह फूल मालाएं व प्रसाद बांट कर स्वागत किया। नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारा रोडवेज के निकट लंगर का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर में प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल महिलाएं।

मुजफ्फरनगर में प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के अंसारी रोड पर नगर कीर्तन में शामिल सेवादार  महिलांए।

मुजफ्फरनगर के अंसारी रोड पर नगर कीर्तन में शामिल सेवादार महिलांए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बैड।

मुजफ्फरनगर में प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बैड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed