फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the death anniversary of jainacharya

जैनाचार्य की पुण्यतिथि मनाई

Fri, 21 Aug 2020 03:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the death anniversary of jainacharya
जैनाचार्य की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

शाहपुर। स्थानीय सकल जैन समाज के लोगों ने प्रथम जैनाचार्य चारित्र चक्रवर्ती शांति सागरजी महाराज की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को संजोते हुए नमन किया। स्थानीय सकल जैन समाज के लोगों ने प्रथम जैनाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर जी महाराज की 65वी पुण्यतिथि पर विशेष पूजा अर्चना कर उनकी स्मृतियों को संजोते हुए नमन किया। इस दौरान सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन ने बताया कि चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर जी महाराज उत्तर भारत में विहार करने वाले पहले दिगंबर आचार्य थे। उन्होंने गांव-गांव , शहर-शहर विहार कर जैन धर्म की प्रभावना कर लोगों को जागृत किया। इसके अलावा उस समय लोप हो रही दिगंबर मुनि परंपरा को भी पुनर्जीवित करने का कार्य किया । उनके इस महान कार्य के लिए जैन समाज के लोग सदैव ऋणी रहेंगे और उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर उनके बताए धर्म के मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाने का कार्य करेंगे। जैन समाज के सतीश चंद्र जैन, मदन जैन, ललित जैन, विक्की जैन, उमंग जैन, अमित जैन, पुनीत जैन आदि ने आचार्य श्री को नमन करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed