फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi

भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi
भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई
विज्ञापन

खतौली। इंद्रामूर्ति के निकट नगर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

जिला उपाध्यक्ष योगेश खारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव राजीव गांधी को ही हासिल है। राजीव गांधी के शासन काल में ही भारत में पहली बार कंप्यूटर लाया गया था। राजीव गांधी को पंचायती राज का निर्माता भी कहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मो. खालिद सिद्दीकी ने कहा कि आधुनिक भारत का निर्माण करने में राजीव गांधी का अहम योगदान है। कार्यक्रम में अमित राणा, सरदार मनजीत सिंह, बाबूराम कटारिया, मौहम्मद नाजिम, अब्दुल रहमान, राजेंद्र सैनी, मौहम्मद जुबेर, नासिर बाबा आदि उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी ओर इंदिरा गांधी स्मारक समिति के कोषाध्यक्ष जीमल अंसारी के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजीव गांधी की जयंती मनाने वालों में मुकेश शर्मा, अब्दुल कबीर, ब्रजभूषण शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed