फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated Moksha Kalyanak of Tirthankara Shreyansnath

तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Moksha Kalyanak of Tirthankara Shreyansnath
खतौली। कस्बे में स्थित नौ जैन मंदिरों में रक्षाबंधन पर्व पर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। धर्मावलंबियों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन कर देव शास्त्र व गुरू की रक्षा का संकल्प किया। श्री अकंपनाचार्य आदि 700 मुनिराज एवं विष्णु कुमार मुनिराज के श्रीचरणों में अर्घ्य समर्पित किए गए। रक्षाबंधन की शुभ बेला पर संगीतमयी भक्ति के साथ धार्मिक क्रियाएं की गई। इस अवसर पर निर्मल, ललिता, सीमा, करूणा, अंजलि, अनिता, गीता, सुषमा, नीलम, रेणू, बबीता, मंजू, अंजना, अलका, ऑचल, सुनीता, डॉ आशा, प्रियंका, निधी, रूची, शिल्पी, अर्चना, छवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रावणी पर्व मनाया
खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में श्रावणी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया। आर्य समाज के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने रक्षा बंधन का महत्व बताया और उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र रक्षा का संकल्प कराया। पुराने यज्ञोपवीत उतारकर नए यज्ञोपवीत अर्थात जनेऊ धारण कराए गए। कार्यक्रम में वेद प्रचार का व्रत भी किया गया। इस अवसर पर अजेश आर्य, जगदीश सिंह, सुनील आर्य, दीपक आर्य, जयपाल सिंह, चरण सिंह आर्य, ओमप्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed