{"_id":"68272b45be6b26738b038ffb","slug":"cbses-tele-counseling-will-solve-your-mental-confusion-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-145753-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मन की उलझन को सुलझाएगी सीबीएसई की टेली काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मन की उलझन को सुलझाएगी सीबीएसई की टेली काउंसलिंग
विज्ञापन
-छात्रों को 28 मई तक अंकों की उलझन से निपटने में समाधान मिल सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद अंकों के कारण होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिए टेली काउंसलिंग सेवा शुरू की है। छात्रों को 28 मई तक अंकों की उलझन से निपटने के लिए समाधान मिल सकेगा।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर टेलीकाउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। इस पर परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स के साथ हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है। यह टेली काउंसलिंग सेवा न केवल छात्रों को राहत देगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में भी मद्द करेगी
-- -- -- -
विशेषज्ञों से मिलेगा परामर्श
भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की निदेशक और पूर्व डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर चंचल सक्सेना ने बताया कि यह छात्रों को मानसिक दबाव से बचाने का एक प्रयास है। इसमें छात्र सुबह 8 से रात 10 बजे तक टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल कर विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर उपलब्ध विशेषज्ञ सभी सवालों का जवाब देंगे। साथ ही प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक मानसिक समस्याओं को सुलझाने में मद्द करेंगे।